सलोन विधायक अशोक कुमार ने रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

0
70


रायबरेली : उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा आज स्व० दलबहादुर कोरी राजकीय पॉलीटेक्निक, गोपालपुर डीह, सलोन, रायबरेली के परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 23 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 1062 अभ्यर्थियों ने रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रतिभाग किया। इनमें से लगभग 476 अभ्यर्थियों का विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्राथमिक रूप से चयन किया गया। शेष कुछ कम्पनियों के परिणाम अभी लंबित हैं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा सलोन के मा० विधायक अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
रोजगार मेले में महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस, ब्राइट फ्यूचर, अम्बर इण्टरप्राइजेज, टाटा मोटर्स, न्यू हॉलैण्ड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन किया।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ० दिनकर कुमार, प्रबन्धक अखिल कुमार शुक्ला तथा स्व० दलबहादुर कोरी राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों, नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मीना मंच, बेसिक शिक्षा विभाग, रायबरेली एस०एस० पाण्डेय एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सर्वेश कुमार राय द्वारा किया गया।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला प्रबन्धक कौशल विकास मिशन राजीव सिंह तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के जितेन्द्र सिंह कनौजिया, गुलरेज सुंहेल, धीरेन्द्र सिंह, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय, अश्वनी कुमार, मो० जमीर, तनीषा श्रीवास्तव, सोनानी सोनकर, विजय कुमार, सुरेश चन्द्र, रामेन्द्र कुमार एवं महेन्द्र कुमार सहित स्व० दलबहादुर कोरी राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता वेदान्त मिश्रा, विजय मिश्रा एवं शुभांकर राज ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY