पिछले कुछ दिनों के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली

0
22

क्रूड ऑयल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। हालांकि, इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि किस शहर में पेट्रोल और डीजल का कितना रेट है।

पेट्रोल का रेट (Petrol Price Today)

नई दिल्ली – 102.12 रुपये

कोलकाता – 113.51 रुपये

मुंबई – 111.21 रुपये

चेन्नई – 107.76 रुपये

लखनऊ – 101.86 रुपये

नोएडा – 101.96 रुपये

पटना – 113.37 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 115.49 रुपये

हैदराबाद – 116.51 रुपये

जयपुर – 110 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़ – 101.54 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम – 102.97 रुपये

बेंगलुरू – 111.68 रुपये

डीजल का कितना है रेट (Diesel Price Today)

दिल्ली – 95.20 रुपये

कोलकाता – 99.82 रुपये

चेन्नई – 99.55 रुपये

मुंबई – 97.83 रुपये

लखनऊ – 95.36 रुपये

नोएडा – 95.44 रुपये

पटना – 113.37 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये

हैदराबाद – 104.23 रुपये

जयपुर – 98.25 रुपये

बेंगलुरू – 99.56 रुपये

गुरुग्राम – 95.64 रुपये

चंडीगढ़ – 89.47 रुपये

तेल कंपनियों को हो रहा है घाटा

जेफरिज की रिपोर्ट के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर लगातार घाटा हो हा है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल पर तेल कंपनियों को 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 27 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे पहले अक्टूबर में पेट्रोल पर 22 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 28 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा था।

जेफरिज ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर नुकसान कम हो गया था। बता दें, आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों ने जून के महीने में बढ़ोतरी की थी। तब पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक मंहगा हो गया था।

बीते महीने कुछ प्राइवेट कंपनियों ने फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया था

LEAVE A REPLY