इस प्रस्तावित व्यवस्था को उस कोशिश के संदर्भ में भी देखा जा रहा

0
20

जिसके तहत पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां ​​ब्रिटेन, पड़ोसी देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) भारत के खिलाफ एक नई और खतरनाक रणनीति पर काम कर रही है। शीर्ष सुरक्षा सुत्रों ने इसका खुलासा किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ISI भारतीय सिखों के एक चुनिंदा वर्ग के लिए बिना पासपोर्ट स्टैम्पिंग (Stamp-Free Entry) के वीजा और यात्रा सुविधा तैयार कर रही है। इसका मुख्य मकसद खालिस्तान समर्थक और भारत-विरोधी तत्वों को बढ़ावा देना और अपने नेटवर्क को मजबूत करना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि ISI के इस प्लान के तहत सिखों के उस खास वर्ग को पासपोर्ट पर बिना पारंपरिक इमिग्रेशन स्टैम्प लगवाए पाकिस्तान आने-जाने की सुविधा देने की पेशकश की गई है, जो खुद को खालसा घोषित सकेंगे। सुरक्षा से जुड़े एक उच्च पदस्थ सूत्र के अनुसार, इसे इस्लामाबाद की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके ज़रिए वह सिख समूहों के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहता है और कथित तौर पर खालिस्तान-समर्थक तत्वों को बढ़ावा देना चाहता है।

साजिश के मुख्य बिंदु और काम करने का तरीका

बिना स्टैम्प के डिजिटल एंट्री: इस विशेष योजना के तहत पासपोर्ट पर कोई भौतिक आव्रजन (immigration) स्टैम्प नहीं लगाया जाएगा। इसके बजाय स्पेशल ई-वीजा, स्मार्ट-गेट, डेडिकेटेड ग्रीन चैनल और डिजिटल रिकॉर्ड का उपयोग किया जाएगा। सुरक्षा सूत्र का दावा है कि ISI इस पूरी प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट पहले ही पूरा कर चुकी है, जिसे केवल सीमित और सावधानीपूर्वक चुने गए समूह पर लागू किया जाएगा।

भारत से सीधे एंट्री की बजाय तीसरे देशों का रूट

न्यूज 18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत, आने वाले लोगों को भारत से सीधे उड़ान भरने के बजाय किसी तीसरे देश के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सूत्र के अनुसार, इसके लिए इस्तांबुल, कुआलालंपुर, दुबई, बाकू और कोलंबो जैसे ट्रांजिट शहरों पर विचार किया जा रहा है। पाकिस्तान पहुंचने पर, इन लोगों को विशेष ‘स्मार्ट गेट’ या ‘ग्रीन चैनल’ से होकर गुजरना होगा। उनकी एंट्री और एग्जिट का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखा जाएगा, जिससे उनके पासपोर्ट पर कोई फिजिकल इमिग्रेशन स्टैम्प नहीं लगेगा।

वीआईपी और इंटेलिजेंस स्तर का प्रोटोकॉल

यह सुविधा उसी तर्ज पर दी जा रही है जैसी पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब के शाही परिवारों, वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों, शीर्ष रक्षा कर्मियों और प्रमुख राजनयिकों को देता है। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्र के अनुसार, चुनिंदा सिख यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने का मकसद केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं है। सूत्र ने दावा किया कि पाकिस्तान कट्टर ‘खालसा लड़ाकों’ और भारत-विरोधी सिख तत्वों को बढ़ावा देना चाहता है, जिनमें खालिस्तान आंदोलन का समर्थन करने वाले लोग भी शामिल हैं।

करतारपुर कॉरिडोर निलंबन के बीच नया पैंतरा

यह योजना ऐसे समय में सामने आई है जब सुरक्षा कारणों से भारत की ओर से मई 2025 से करतारपुर कॉरिडोर का पैसेंजर टर्मिनल निलंबित है। हालांकि पाकिस्तान ने सितंबर 2026 में अपनी तरफ से कॉरिडोर खोला था, लेकिन भारतीय श्रद्धालुओं की सीधी आवाजाही पर रोक के बाद पाकिस्तान अब इन नए और गुप्त रास्तों की तलाश में जुटा है। आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान ने 2026 की पहली छमाही में भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को 4,002 वीजा जारी किए थे और ननकाना साहिब में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के लिए भी और वीजा जारी करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, ISI का यह स्टैम्प-फ्री सिस्टम सभी आम सिख श्रद्धालुओं के लिए नहीं, बल्कि केवल एजेंसी द्वारा चुने गए खास लोगों के लिए ही होगा।

LEAVE A REPLY