गुल्लू और कनिका की दोस्ती इतनी गहरी हो चुकी

0
8

कनिका ट्रॉफी के बदले भी गुल्लू को एलिमिनेट नहीं करना चाहती हैं सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर काफी आगे आ चुका है। आधा सफर निकल चुका है और अब आधा ही सफर बाकी रह गया है। खिलाड़ियों के बीच अब फिनाले एपिसोड और उस वक्त पर बनने वाली सिचुएशन्स को लेकर बातें होने लगी हैं। बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है, उसमें देखा जा सकता है कि कनिका मान साफ कर रही हैं कि अगर उन्हें गुल्लू को एलिमिनेट करने की शर्त पर ट्रॉफी भी मिलेगी, तो भी वह उसे एलिमिनेट नहीं करेंगी।

स्काउट ने कनिका के आगे रखी यह सिचुएशन

गुल्लू, कनिका और स्काउट जब गार्डन एरिया में बैठे होंगे, तब तीनों के बीच दोस्ती को लेकर बातचीत शुरू होगी। स्काउट कनिका के सामने एक सिचुएशन रखते हुए पूछते हैं कि वह ऐसी स्थिति में क्या करेंगी। स्काउट ने कहा, “मान ले टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंच चुके हैं। टिकट टु फिनाले सिर्फ एक को जरूर मिलेगा। टिकट अरिश्फा के पास है। अब अरिश्फा को बोला गया है कि अगर आप गुल्लू को एलिमिनेट कर देंगी तो यह टिकट आपको मिल जाएगा। यह टास्क का पार्ट है, और अरिश्फा के हाथ में पावर है।”

कनिका ने दिया स्काउट के सवाल का जवाब

गुल्लू ने आगे कहा, “वह (अरिश्फा) किसी को भी टिकट टु फिनाले दे सकती है। अब मान लीजिए उसने आपके ऊपर डाल दिया कि आप इसे (गुल्लू को) एलिमिनेट करो, क्योंकि उसे यह स्ट्रॉन्ग कॉम्पटिशन लगता है।” गुल्लू ने स्काउट की बात बीच में काटते हुए कहा- तब तो फेयर है इसका मुझे एलिमिनेट करना। क्योंकि उस स्टेज पर होगी यह। लेकिन कनिका ने जवाब दिया- मैं नहीं करूंगी। जब स्काउट ने कहा कि तू नहीं करेगी? तो गुल्लू ने मजाकिया लहजे में कहा- अच्छा जी। इतनी अच्छी दोस्त है तू मेरी? कनिका ने बताई इसके पीछे की वजह

स्काउट ओपी ने तब कनिका को समझाया, “ऐसा इसलिए क्योंकि आपको अपने ऊपर कॉन्फिडेंस है। जो बाहर आपको प्यार मिल रहा है आपको उस पर भरोसा है कि बिना टिकट टु फिनाले पाए भी मैं फाइनल्स में पहुंच जाऊंगी।” कनिका ने अपनी बात रखते हुए कहा, “मैं कितनी घटिया दिखूंगी इतने सारे लोगों के सामने कि इतने वक्त तक मैं दोस्त-दोस्त करती रही। और फिर ट्रॉफी के लिए, जो कि बहुत जरूरी चीज है, इसने 14 हफ्ते के रिश्ते को तोड़ दिया।” लेकिन कनिका आने वाले वक्त में अपनी बात पर कायम रह पाएंगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY