शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का आज नया पोस्टर आया

0
7

इस पोस्टर को शेयर कर शाहरुख ने लिखा, ‘कातिल नहीं,

शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख खान का रफ-एंड-टफ अवतार दिख रहा है। अगर आप पोस्टर को ध्यान से देखेंगे तो आपको शाहरुख के सफेद बाल, चेहरे पर घाव के निशान हैं, हाथ में बंदूक और मुंह में लाल गुलाब नजर आएगा। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘कातिल नहीं, आशिक हूं।’

क्या बोल रहे हैं लोग?

पोस्टर देख शाहरुख खान के फैंस खुश हो गए हैं। एक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘किंग आ गया।’ दूसरे ने लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस का असली किंग।’ तीसरे ने लिखा, ‘फिल्म देखने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी।’ वहीं कुछ लोगों को यह पोस्टर एआई जनरेटेड लग रहा है। एक ने लिखा, ‘आज कल सारे पोस्टर एआई से ही बनवाने लगे हैं क्या?’ दूसरे ने लिखा, ‘साफ पता चल रहा है कि ये एआई है।’ तीसरे ने लिखा, ‘पोस्टर तो एआई लग रहा है, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है।’

किंग’ की शूटिंग के दौराग घायल हुए थे शाहरुख

कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया था। इस दौरान एक फैन ने उनसे कहा, ‘सर एक गाना ही रिलीज कर देते।’ इस पर शाहरुख ने कहा, ‘कर देता, लेकिन अभी अरिजीत दादा को कुछ फाइनल टच देने हैं। वे परफेक्शनिस्ट हैं इसलिए थोड़ा समय तो लगेगा ही।’ शाहरुख खान ने ये भी बताया था कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोटें भी लगी हैं। उन्होंने लिखा था, ‘शूटिंग के दौरान कुछ चोटें लग गई थीं, जिसकी वजह से कई बार काम रोकना पड़ा, लेकिन अब सब ठीक हो गया है… और लगभग सारा काम पूरा हो चुका है… तो सब बढ़िया है।’

‘किंग’ के ट्रेलर का अपडेट

नवंबर 2025 में ‘किंग’ का पहला टीजर आया था। बस तभी से फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। जब शाहरुख खान से ट्रेलर पर अपडेट मांगा गया ताे उन्होंने थोड़ा और सब्र रखने को कहा। उन्होंने लिखा, ‘बेचारा सिड (सिद्धार्थ आनंद) पूरी मेहनत कर रहा है। वह अपना पूरा समय ले रहा है ताकि हम अपना बेस्ट दे सकें और आप सभी #King को देखकर खुश हों और आप सबको इस पर गर्व हो।’

कब रिलीज होगी ‘किंग’?

शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY