बिहार में अगले पांच वर्षों में 12 लाख युवाओं को डिजिटल मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया

0
6

अगले पांच वर्षोँ में बिहार में 12 लाख डिजिटल मित्र तैयार होंगे। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2.67 लाख युवाओं को डिजिटल मित्र बनाने का निर्णय लिया गया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने कार्ययोजना बना ली है। डिजिटल मित्र का प्रशिक्षण सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, सात निश्चय एक व दो में संशोधन करते हुए केवाईपी डिजिटल मित्र की कार्ययोजना तैयार की गई है। हाल में कैबिनेट से मंजूर इस योजना के तहत युवाओं को डिजिटल दुनिया की प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी।

इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मॉडल स्कूल जैसे सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण मिलेगा। केवाईपी के तहत संचालित 871 निजी केंद्रों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल संचालकों के एक-एक केंद्र को शामिल किया जाएगा। निजी केंद्रों को योजना में शामिल कराने के लिए आवेदन मांगा गया है। निजी केंद्रों को केवाईपी एक व दो की तर्ज पर ही मानेदय भुगतान होगा। एमएस ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट), गूगल वर्कस्पेस, एआई टूल्स-चैट जीपीटी, कोपायलट, अंग्रेजी टाइपिंग, कम्यूनिकेशंस स्किल आदि का प्रशिक्षण मिलेगा।

– मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2.67 लाख युवाओं को डिजिटल मित्र बनाने का लिया गया निर्णय

– दोगुना रोजगार-दोगुनी आय के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का संचालन होगा यहां भी मिलेगा काम

फूड कंपनियों में कंप्लायंस ऑफिसर, खुद का कंसल्टेंसी बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग सहायक, पंचायत व प्रखंडों में डिजिटल सहायक, निजी कंपनियों में कम्प्यूटर ऑपरेटर का भी ये काम कर सकेंगे।

विभाग ने कुशल युवा कार्यक्रम में सोलर, ड्रोन तकनीक, नेटवर्किंग, होम नर्सिंग, स्किल्ड वर्कर, लैब तकनीशियन, ब्यूटी एवं वेलनेस, बेकरी, आईटी, डिजिटल मार्केटिंग, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, टैली व विदेशी भाषा का भी प्रशिक्षण देने की योजना पर काम कर रहा है। डिजिटल मित्र में प्रशिक्षकों को 270 घंटे का प्रशिक्षण मिलेगा जो अधिकतम तीन महीने का होगा।

– कम से कम दसवीं पास और डिजिटल क्षेत्र में डेढ़ साल अनुभव वालों को ही प्रशिक्षण मिलेगा।

– 12वीं पास होने पर अनुभव की जरूरत नहीं होगी। चूंकि देश में अपार आईडी अनिवार्य हो चुका।

– ऐसे में अपार आईडी के आधार पर क्रेडिट स्कोर पाने वालों को प्रशिक्षण में वरीयता दी जाएगी।

– स्वयं सहायता भत्ता ले रहे युवक भी डिजिटल मित्र का प्रशिक्षण ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY