शनि का राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि की बदलती स्थिति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता

0
7

इन दिनों शनि वक्री हैं। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो इसका ये मतलब होता है कि वो अब उलटी चाल में आगे बढ़ रहा है या गोचर कर रहा है। शनि अपनी टेढ़ी चाल से मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और अगले 51 दिन तक ऐसे ही आगे बढ़ते जाएंगे। शनि जब-जब वक्री होते हैं तो इसका असर बहुत ही गहरा होता है। वहीं जैसे ही शनि मार्गी होंगे तो इससे कई राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि जैसे ही सीधी चाल चलने लगेंगे तो इससे कुल 5 राशियों को खूब लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये 5 लकी राशियां कौन सी हैं

51 दिन बाद बदलेगी शनि की टेढ़ी चाल, 5 राशियों को खूब फायदा

Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026 शनि का राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि की बदलती स्थिति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दिनों शनि वक्री हैं। जब कोई ग्रह वक्री होता है तो इसका ये मतलब होता है कि वो अब उलटी चाल में आगे बढ़ रहा है या गोचर कर रहा है। शनि अपनी टेढ़ी चाल से मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और अगले 51 दिन तक ऐसे ही आगे बढ़ते जाएंगे। शनि जब-जब वक्री होते हैं तो इसका असर बहुत ही गहरा होता है। वहीं जैसे ही शनि मार्गी होंगे तो इससे कई राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि जैसे ही सीधी चाल चलने लगेंगे तो इससे कुल 5 राशियों को खूब लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये 5 लकी राशियां कौन सी हैं?

शनि की सीधी चाल का असर इन 5 राशियों पर होगा-

वृषभ राशि पर मार्गी शनि का असर कैसा होगा?

शनि जैसे ही मार्गी अवस्था में आएंगे तो इसका लाभ वृषभ राशि वालों को खूब होगा। इस राशि के जातक आज से 51 दिन बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ में राहत महसूस कर सकते हैं। अगर सब कुछ अभी फेवर में नहीं दिख रहा है तो मार्गी शनि सब सही करेंगे। दिक्कतें कम होंगी और चीजें ग्रोथ की ओर आगे बढ़ेंगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। वहीं पर्सनल लाइफ में भी स्थिति काफी सुधरेगी। मार्गी शनि अटके हुए काम को रफ्तार देंगे।

कन्या राशि पर मार्गी शनि का असर कैसा होगा?

मार्गी शनि से कन्या राशि वालों को भी खूब लाभ होगा। काम से पहचान मिलेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं बिजनेस से जुड़े लोग पुराने किसी कॉन्टैक्ट के जरिए अच्छा फायदा ले पाएंगे। अगर चीजें अभी साथ नहीं दे पा रही हैं तो धैर्य रखने की कोशिश करें। अगले 51 दिन तक बस अपने खर्चों पर लगाम रखने की कोशिश करें।

तुला राशि पर मार्गी शनि का असर कैसा होगा?

इन दिनों तुला राशि के जातकों को महसूस हो सकता है कि अभी भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है। हर एक चीज में अप्स एंड डाउन वाली स्थिति बनी हुई है। हालांकि 51 दिन बाद स्थिति कुछ और होगी। मार्गी शनि सारी चीजों को सही ट्रैक पर लाने की कोशिश करेंगे। पैसों की स्थिति संभलेगी तो मन शांत रहेगा और हर एक काम में मन भी लगेगा। मार्गी शनि आर्थिक मजबूती लेकर आएंगे। रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

मकर राशि पर मार्गी शनि का असर कैसा होगा?

मकर राशि के जातकों के लिए भी मार्गी शनि स्थिति संभालते दिखेंगे। 51 दिन बाद यानी 11 दिसंबर से शनि मकर राशि वालों को कदम-कदम पर साथ देते दिखेंगे। जो भी चीजें अभी उलझी हुई लग रही हैं। सब सही होगा। नौकरीपेशा लोगों को कहीं से ऑफर मिल सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने से बिजी रहेंगे और करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। अगर ऐसा लग रहा है कि रिश्ते संभालने के बाद भी नहीं संभल पा रहे हैं तो आने वाले समय में सब कुछ ठीक होता दिखेगा।

कुंभ राशि पर मार्गी शनि का असर कैसा होगा?

कुंभ राशि वालों को भी आज से 51 दिन बाद स्थिति अलग नजर आएगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की उलझन खत्म होगी। नौकरी में अगर किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो सब संभलेगा। नौकरी-बिजनेस में सब कुछ सही दिशा में आगे बड़ेगा। मार्गी शनि हर एक चीज आसान बनाते दिखेंगे। वहीं रिश्तों पर भी मार्गी शनि पॉजिटिव असर छोड़ेंगे।

LEAVE A REPLY