बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर साझा किया

0
7

इसमें ममता बनर्जी लोकप्रिय कविता ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ के अंदाज में सरकार पर तंज कसती दिख रही हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बच्चों की लोकप्रिय कविता ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ के अंदाज में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने ममता बनर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया.

जॉनी-जॉनी’ कविता के जरिए साधा निशाना

सुप्रिया सुले ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ममता दीदी हमेशा की तरह कमाल हैं! थोड़े हास्य के साथ दिल से दिया गया एक गंभीर संदेश- लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ!” वीडियो में ममता बनर्जी लोकप्रिय अंग्रेजी कविता ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ की तर्ज पर कहती सुनाई देती हैं:

जॉनी, जॉनी- यस पापा.
SIR- नो पापा.
इस्तीफा- यस पापा.
हटाओ- यस पापा.
गिरफ्तार करो- यस पापा.
लोकतंत्र बचाओ- यस पापा.
भारत बचाओ- यस पापा.
ज्ञानेश कुमार- नो पापा.
बीजेपी सरकार- नो पापा.

इस कविता के जरिए ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त और बीजेपी सरकार को लेकर अपना विरोध जाहिर किया. आज प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं ममता

ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में कहा था कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं, लेकिन अभी इस बारे में अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘मैं 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकती हूं, लेकिन अभी कुछ भी निश्चित नहीं है. हमारे उनके (CJP) साथ संबंध रहे हैं और हमने अपना समर्थन दिया है. हमारी भागीदारी को लेकर आगे का फैसला बाद में लिया जाएगा.’

सीजेपी की ओर से आज किया जा रहा प्रदर्शन

बता दें कि यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित किया जा रहा है. संगठन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग कर रहा है.

राष्ट्रपति से मिला विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल

वहीं शुक्रवार को INDIA गठबंधन के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में करीब एक घंटे तक मुलाकात की. इसमें ममता बनर्जी भी शामिल रहीं. मुलाकात के बाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज नहीं किया.

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की साजिश की है.

राहुल गांधी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को न तो खारिज किया और न ही उन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की बात सुनी और इसके बाद सबूत पेश करने को कहा.

LEAVE A REPLY