डीएम ने शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित सई नदी पर बने पैदल पुल का किया निरीक्षण,पुल की मरम्मत, पुताई एवं साइनेज लगवाने के दिए निर्देश

0
42


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित सई नदी पर बने पैदल पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए उसके रखरखाव, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुल की मरम्मत कराने के साथ ही उसकी पुताई कराई जाए, डस्टबिन, दोनों तरफ प्रकाश की व्यवस्था तथा लोगों की सुविधा एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक स्थानों पर साइनेज लगाए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल से जुड़े आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा स्थल की व्यवस्था और सुंदरता में सुधार हो।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सई नदी के घाट के विकास के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक योजना के तहत यहां घाट के निर्माण की संभावनाओं पर कार्य किया जाए, जिससे भविष्य में इस स्थल को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सई नदी में जनसहयोग से अपशिष्ट की सफाई के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। आमजन के सहयोग से स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY