इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ओटीटी पर रिलीज हो गई

0
40

इसे अब घर बैठे फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं. जानते हैं ये कहां अवेलेबल है. आवारापन 2′ 14 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड से ठीक पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की सीक्वल है. जहां पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी तो वहीं ‘आवारापन 2’ टिकट खिड़की पर जबरदस्त हिट रही. इस बार  इमरान हाशमी ने अपने ‘शिवम पंडित’ के किरदार में कमबैक कर तहलका मचा दिया. वहीं अब इस फिल्म ने ओटीटी पर डेब्यू कर लिया है. हालांकि ये पहले रेंट पर अवेलेबल थी लेकिन अब ये फ्री स्ट्रीमिंग के लिए आ गई है. जानते हैं इसे कहां देख सकते हैं.

‘आवारापन 2’ ओटीटी पर हुई रिलीज
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को ओटीटी पर घर बैठे फ्री में स्ट्रीम करने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है. दरअसल ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. प्लेटफॉर्म ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कंफर्म किया है कि ‘आवारापन 2’ को 9 अक्टूबर यानी आज से स्ट्रीम कर सकते हैं. पोस्ट के कैप्शन मे लिखा, “ तो आओ फिर से शिवम पंडित से मिलने, प्राइम पर आवारापन 2 अभी देखो.” ‘आवारापन 2 की कहानी
‘आवारापन 2’ की कहानी शिवम पंडित के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है. पहले शिवम अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ था. बाद में उसने वह ज़िंदगी छोड़ दी और नई शुरुआत करने की कोशिश की. उसकी नई ज़िंदगी में एक अनएक्सपेक्टेड मोड़ तब आता है जब थाईलैंड में कई बच्चों का अपहरण हो जाता है.  अगवा किए गए बच्चों में एक बच्ची भी शामिल है. वह उस बच्ची का नाम ‘आलिया’ रखता है. यह नाम शिवम के अतीत से इमोशनली जुड़ा है. यह उसे उसकी याद दिलाता है जिससे वह कभी प्यार करता था और जिसे उसने खो दिया था.”

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’  बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सफल फिल्मों में शामिल है. 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 156.12 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. 

‘आवारापन 2’ स्टार कास्ट
नितिन कक्कड़ ने ‘आवारापन 2’ का निर्देशन किया है और इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आज़मी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं.

LEAVE A REPLY