दिल्ली के आकाशवाणी भवन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी धरने पर बैठे हुए

0
6

उनके साथ प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी धरना देना में पूर्ण रूप से परिपक्व हो गये हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि उन्हें ये ‘नौटंकी’ 2047 तक करनी है. अपने एक्स पोस्ट में आचार्य ने ये बातें कही. बता दें कि राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के कैंपस में धरने पर बैठे हुए हैं. उनके साथ प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य सांसद और नेता मौजूद हैं. 

मंगलवार (6 अक्टूबर) को सुबह साढ़े 10 बजे विपक्षी सांसद संसद में जुटे. इसके बाद 10.45 बजे विपक्ष का चुनाव आयोग के मुख्यालय तक के लिए मार्च शुरू हुआ. 11 बजे नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. इसके बाद 11.10 बजे से धरना शुरू हो गया. 11.40 बजे राहुल बैरिकेड पर चढ़ गए.  11.50 बजे हिरासत में लिया गया. 11.55 में वो चकमा देकर बस से उतर गए. दोपहर करीब 12 बजे आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी घुसे. 12.05 बजे से आकाशवाणी भवन में धरना शुरू हुआ.  जब तक बैठना होगा, बैठेंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के सांसद चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं. उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक बैठना होगा हम यहां बैठेंगे.  साथ ही कहा कि सांसदों का अपमान किया गया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है. हमारे यहां बैठने से दिक्कत है तो जगह दें.  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘हल्लाबोल’

गौरतलब है कि विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की हुई है. 8 अक्टूबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा. 10 से 20 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक स्तर पर ‘वोट चोरी’ का विरोध किया जाएगा. 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली होनी है. 25 अक्टूबर से 25 नवंबर वोट बचाओ-देश बचाओ रैली होगी. 25-26 नवंबर 2026 को 6 अलग-अलग राज्यों से ‘दिल्ली चलो’ यात्रा है. विपक्षी दलों की सबसे बड़ी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें. साथ ही चुनाव आयोग की जवाबदेही तय हो.

LEAVE A REPLY