यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग को लेकर अभी से खींचतान शुरू हो गई

0
5

सपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस को अपनी जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। यूपी में विपक्षी पार्टी के प्रमुख गठबंधन में कांंग्रेस ने 150 सीटों की मांग की है। इस पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के 150 सीटों के लक्ष्य पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी हकीकत समझना चाहिए। कांग्रेस को व्यावहारिक रुख अपनाना चाहिए और उन सीटों पर ध्यान देना चाहिए, जहां पार्टी जीत हासिल कर सकती है।

दोनों दलों के लिए मिलकर चुनाव लड़ना जरूरी- सपा सांसद

रामजी लाल सुमन ने कहा कि मौजूदा समय में दोनों दलों के लिए मिलकर चुनाव लड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों का रुख व्यावहारिक होना चाहिए। इसके साथ ही सपा सांसद ने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा और दोनों दल सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ने की जरूरत को समझें और इसी दिशा में आगे बढ़ें। जानिए कांग्रेस के सथ शीट शेयरिंग पर क्या बोले अखिलेश यादव?

इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि सीटों की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि किस सीट पर किस दल के जीतने की संभावना है। अखिलेश यादव के मुताबिक, जिस सीट पर जिस पार्टी के जीतने की संभावना अधिक होगी, उसे वहां चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए। उनके इस बयान को सीटों के बंटवारे में जीत की संभावना को प्राथमिकता देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों ने मिलकर लड़ा था चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है। दोनों दल 2024 के लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं। अब विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन जारी रखने को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। 

LEAVE A REPLY