मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, निर्माता-निर्देशक और कलाकारों की सराहना की

0
26

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्माता, निर्देशक और प्रमुख कलाकारों ने मुलाकात की। इस दौरान टीम ने मुख्यमंत्री को फिल्म के कुछ खास अंश दिखाए, जिसे देखकर उन्होंने पूरी टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

​फिल्म में नीम करोरी बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और गुरु गोरखनाथ की पंक्तियों से जुड़े प्रसंगों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

​मुलाकात के बाद फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में नीम करोरी बाबा (लक्ष्मी नारायण शर्मा) के बचपन में मां के निधन के बाद घर छोड़कर ईश्वर की खोज में निकलने की यात्रा को दिखाया गया है। सन्यास लेने से पहले वे नाथ संप्रदाय के संतों के संपर्क में आए थे और उनके साथ समय बिताया था।

LEAVE A REPLY