ऊंचाहार में भव्य शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा सुनने उमड़ा जनसैलाब
ऊंचाहार (रायबरेली)।
ऊंचाहार की पावन धरती पर भव्य श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के कथा मंच पर विराजमान होते ही पूरा पंडाल ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने अपने श्रीमुख से शिव कथा की अमृतमयी वर्षा की, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा पंडाल में चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूरा वातावरण शिवमय नजर आ रहा है।
ऊंचाहार की धरती पर महादेव की भक्ति की यह दिव्य धारा बह रही है। कथा के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति और जनसहभागिता ईश्वर की असीम कृपा का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा इसी श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ निरंतर जारी रहेगी।
























































