बिग बॉस 20′ में आते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल होना शुरू हो चुका

0
52

सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के अब तक सभी सीजन काफी सुर्खियों में रहे। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 20’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है। ये शो 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। बिग बॉस शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इसमें टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर तक ने हिस्सा लिया। ऐसे में ‘बिग बॉस 20’ में आते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल होना शुरू हो चुका है। गेम में बने रहने के लिए सभी खिलाड़ी अपने सारे दांव पेच लगा रहे हैं। ऐसे में ऐसे में गेम के दौरान आम्रपाली दुबे और आसिफ खान का काजी तौकीर संग जमकर भिड़ंत हुई। चार दिनों में ही बिगड़ा माहौल

‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी चार ही दिन हुए हैं। वहीं, घर में हर कोने में एक अलग ही ग्रुप देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच तू तू-मैं मैं भी शुरू हो चुकी है। शो के शुरू होने के साथ ही एक तरफ जहां, माही विज से अरिश्फा खान भिड़ती दिखीं। वहीं, दूसरी तरफ काजी तौकीर और कनिका मान में भी नोक-झोंक देखने को मिली। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, जीत की रेस में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच की तनातनी भी बढ़ती जा रही है। सब गेम में बने रहने के लिए अभी से जोर लगाने लगे हैं। हालिया एपिसोड में देखने को मिला है कि आम्रपाली दुबे और आसिफ खान का काजी तौकीर संग जमकर लड़ाई हुई। आसिफ खान का काजी तौकीर के बीच बात हाथापाई तक पहुंच जाती, लेकिन घरवालों ने बीच में आकर मामले को संभाल लिया।

LEAVE A REPLY