ऊँचाहार में पूज्य प्रदीप मिश्रा जी की शिवमहापुराण कथा: मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया आमंत्रण, सीएम ने सहर्ष किया स्वीकार

0
23



रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊँचाहार में आयोजित होने जा रही परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) की प्रसिद्ध ‘श्री शिव महापुराण कथा’ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सनातन आस्था और संस्कृति के इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री आवास पर श्रद्धेय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से स्नेहपूर्ण शिष्टाचार भेंट की।
​कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री जी को ऊँचाहार में आयोजित होने वाली इस पावन शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण पत्र सौंपा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है।
​मुख्यमंत्री जी द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह और आशीर्वाद इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएगा।
​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन की सूचना मिलते ही रायबरेली एवं ऊँचाहार क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों और स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी श्रद्धालु अब मुख्यमंत्री जी के पावन आगमन और भव्य स्वागत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का भी एक अद्भुत और भव्य संगम सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY