दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में खेला जा रहा

0
2

ईशान किशन ने पहले दिन धमाकेदार शतक लगाया। ईस्ट जोन की टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। पहले दिन ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर शानदार शुरुआत की और 4 विकेट खोकर 385 रन बनाए। टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद शिखर मोहन ने 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बाद में कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और शानदार शतक लगाया। दिन का खेल खत्म होने तक ईशान किशन शतक बनाकर और कुमार कुशाग्र अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की मजबूत साझेदारी हो चुकी है और अब दूसरे दिन ईशान किशन की नजरें अपने दोहरे शतक और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर होंगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने तूफानी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। ईस्ट जोन को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा, जो 44 रन बनाकर पुल शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। इसके बाद बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन भी 72 रन बनाकर रन आउट हो गए। लंच के बाद सुदीप के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा, फिर शिखर मोहन भी 85 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। ईस्ट जोन के लिए ईशान किशन 111 रन और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन प्लेइंग XI

ईस्ट जोन (प्लेइंग XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार

साउथ जोन (प्लेइंग XI): रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश

LEAVE A REPLY