कुलाबा समितियों की निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन

0
8

रायबरेली, 2026
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता, शारदा सहायक खण्ड-41, अमेठी ने बताया कि चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में शारदा सहायक खण्ड-41, अमेठी के अन्तर्गत नहरों की कुलाबा समितियों के पूर्व में हुए चुनाव के समय तैयार की गई निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन किया जा रहा है।
उक्त निर्वाचक नामावली संबंधित क्षेत्र के निरीक्षण के लिए कार्यालय जिलेदारी प्रथम जायस, कार्यालय जिलेदारी द्वितीय गौरीगंज, कार्यालय जिलेदारी तृतीय तातारपुर तथा कार्यालय जिलेदारी चतुर्थ जगदीशपुर में उपलब्ध रहेगी।
नामावली में जौनपुर शाखा के किमी 48.000 से 56.000 के मध्य निकली अल्पिकाओं के कुलाब, रिछौरा एवं अठेहा रजबहा तथा उनसे निकलने वाली अल्पिकाओं के कुलाबे। जौनपुर शाखा के किमी 41.000 से 48.000 के मध्य निकली अल्पिकाओं तथा जायस रजबहा एवं उससे निकलने वाली अल्पिकाओं के कुलाबे। सिंहपुर रजबहा प्रणाली के अन्तर्गत सिंहपुर, शिवरतनगंज, भवानीपुर, राजापुर, हारीमऊ एवं रस्तामऊ रजबहा तथा समस्त अल्पिकाओं के कुलाबे एवं इन्हौना रजबहा प्रणाली के अन्तर्गत इन्हौना, सिन्दुरवा, गेरावां, बाहरपुर, देवकली एवं कटेहटी रजबहा तथा समस्त अल्पिकाओं के कुलाबे सम्मिलित हैं।
निर्वाचक नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के संबंध में दावा, सम्मिलित किसी नाम के संबंध में आपत्ति अथवा किसी विवरण के संबंध में अपील हो तो संबंधित व्यक्ति 11 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक निर्धारित परिशिष्ट-19, 20 अथवा 21 के उपयुक्त प्रारूप में दाखिल कर सकते हैं। प्रत्येक दावा अथवा आपत्ति संबंधित जिलेदारी कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है।

LEAVE A REPLY