बेसन का चीला नाश्ते के लिए एक आसान और हेल्दी विकल्प है

0
5

लेकिन इसे बनाने के लिए हर बार तवे की जरूरत नहीं है। शेफ ने सैंडविच मेकर में बेसन का चीला बनाने का आसान तरीका बताया है अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी करना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में बेसन का चीला रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। वैसे इसे तो पैन पर बनाया जाता है लेकिन क्या हो अगर आप इसे बिना पलटे ही बना लें। शेफ कुणाल कपूर बता रहे हैं कि आप बेसन का चीला सैंडविच मेकर में कैसे  बना सकते हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो में, शेफ कुणाल ने दिखाया कि कैसे कुछ ही मिनटों में बैटर तैयार किया जा सकता है और बाकी काम सैंडविच मेकर कर देता है। सैंडविच मेकर में बेसन का चीला कैसे बनाएं?

सबसे पहले बेसन का बैटर तैयार करें। शेफ कुणाल ने बताया, बस बेसन में नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, अजवाइन, अदरक, हरी मिर्च, प्याज, धनिया और पानी मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह मिला लें। इसे हल्का और फूला हुआ बनाने के लिए, उन्होंने थोड़ी मात्रा में बेकिंग पाउडर या ईनो मिलाने का सुझाव दिया। हमारा बैटर सिर्फ़ 2 मिनट में तैयार हो जाता है

सैंडविच मेकर में डालें बैटर

बैटर तैयार होने के बाद, सैंडविच मेकर पर हल्का सा तेल या बटर  लगाएं और ज़रूरत के हिसाब से बैटर डालें। ढक्कन बंद करें और चीले को पकने दें। इस तरीके की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको पकते समय चीले को पलटने की ज़रूरत नहीं पड़ती। सैंडविच मेकर इसे एक ही समय में दोनों तरफ से पका देता है। कुणाल ने कहा, यह बिना पलटे दोनों तरफ से एक जैसा पकता है।” कुछ मिनटों के बाद, चीला बाहर से कुरकुरा और सुनहरा हो जाता है और अंदर से भी अच्छी तरह पक जाता है काटकर करें सर्व 

पकने के बाद, चीले को सावधानी से सैंडविच मेकर से निकालें और अपने मन पसंद के शेप में काट लें। इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें, जो झटपट नाश्ते या स्नैक के लिए बढ़िया है। बेसन का चीला बनाने के लिए सैंडविच-मेकर का तरीका उन लोगों के लिए एक आसान विकल्प हो सकता है जो बिना किसी झंझट के इसे बनाना चाहते हैं, खासकर तब जब आप पैन पर लगातार नज़र रखे बिना इसे ज़्यादा कुरकुरा बनाना चाहते हों।

LEAVE A REPLY