शॉप ऑनर ने अपने बर्थडे के मौके पर जीन्स, शर्ट, टीशर्ट, ब्लेजर समेत कई गारमेंट्स के आइटम सिर्फ 16 मिनट के लिए 16 रुपये देने का ऐलान किया था।
कानपुर बांसमंडी स्थित आलम मार्केट में शॉप ऑनर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जीन्स, शर्ट, टीशर्ट, ब्लेज़र समेत कई गारमेंट्स के आइटम महज 16 मिनट के लिए 16 रुपये में मिलने की सेल की सूचना ने रविवार को अचानक बाजार का माहौल बदल दिया। बताया जा रहा है कि मार्केट में इस ऑफर के तहत महज 16 मिनट के लिए कोई भी फैशन गारमेंट्स का सामान सिर्फ 16 रुपये में देने की सूचना लोगों तक सोशल मीडिया रील के माध्यम से पहुंची। ऑफर की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आलम मार्केट पहुंचने लगे। देखते ही देखते बाजार में भीड़ बढ़ती चली गई और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
16 रुपये के ऑफर की खबर फैलते ही उमड़ी भीड़
बताया जा रहा है कि आलम मार्केट में शॉप ऑनर आलम भाई के जन्मदिन के अवसर पर सिर्फ 16 मिनट के लिए 16 रुपये में सभी फैशन गारमेंट्स मिलने की सेल की जानकारी लोगों के बीच तेजी से फैली। रील में इस 16 रुपए के ऑफर की अवधि सिर्फ 16 मिनट बताए जाने के कारण लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए मार्केट पहुंच गए। कम कीमत में फैशन ब्रांड्स मिलने की उम्मीद में महिलाएं समेत बड़ी संख्या में लोग बाजार में जुटने लगे। देखते ही देखते अचानक भीड़ लगातार बढ़ने के कारण मार्केट में लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। सीमित समय में खरीदारी करने की होड़ के बीच मौके पर स्थिति बिगड़ती चली गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ बढ़ने से बिगड़े हालात, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मार्केट में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण दुकानदारों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों के सामने भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। लोग ऑफर का लाभ लेने के लिए दुकान और मार्केट के आसपास जमा होते रहे। क्यों कि ऑफ़र महज 16 मिनट का था इस लिए सबको पहले खरीदारी की जल्दी थी, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई, ऐसे में मामले की सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस के आलाधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने और हालात सामान्य करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की वीडियोग्राफी भी की, ताकि घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया जा सके। इस दौरान पुलिस ने वहां मौके पर मौजूद लोगों को वहां से अपने अपने घर जाने को कहा। लेकिन उस वक़्त भीड़ को केवल 16 रुपए का वो सेल वाला ऑफर नजर आ रहा था। जिसके बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। पुलिस ने संभाला मोर्चा, भीड़ पर किया गया लाठीचार्ज
भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ी। दी गई जानकारी के मुताबिक, हालात काबू में करने के लिए अनवरगंज पुलिस ने पहले तो माइक से सभी को समझाकर वहां से लौटने की बात कही लेकिन जब भीड़ टस से मस होने को राजी नहीं हुई तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए मौके पर लाठीचार्ज किया, हालांकि ये लाठीचार्ज महज लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन करने के लिए किया गया था, ये लाठीचार्ज उतना बलपूर्वक नहीं था। इसके बाद बाजार में ग्राहकों को इधर-उधर भागते देखा गया। भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया और बाजार में स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की गई। इस दौरान अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पुलिस के सामने भीड़ प्रबंधन की चुनौती खड़ी हो गई थी। पुलिस लगातार मौके पर मौजूद लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही।
पुलिस ने हालातों को देखते हुए की वीडियोग्राफी
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नजर रखने के साथ वहां मौजूद पब्लिक की वीडियोग्राफी भी की। इसका उद्देश्य मौके पर बने हालात को रिकॉर्ड करना बताया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ₹16 की सेल की सूचना के बाद ही अलम मार्केट में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। ऑफर की वास्तविक शर्तों और सेल को लेकर पूरी स्थिति क्या थी, इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में ऑफ़र प्रदान करने वाले दुकानदार के खिलाफ़ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।
16 रुपये में फैशन गारमेंट्स मिलने और ऑफर की अवधि महज 16 मिनट होने की सूचना ने लोगों को बड़ी संख्या में मार्केट तक पहुंचा दिया। कम कीमत और सीमित समय के ऑफर के कारण बाजार में अचानक भीड़ बढ़ गई। इसी वजह से सामान्य खरीदारी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने और भीड़ को नियंत्रित करने के बाद स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। फिलहाल अनवरगंज पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और बाजार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।


























































