आयोजित परीक्षा में 3648 अभ्यर्थियों में 2827 उपस्थित एवं 821 अनुपस्थित रहें
रायबरेली : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि आज उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा में कुल 3648 अभ्यर्थियों में से 2827 अभ्यर्थी उपस्थित व 821 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।
उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी की गई।































































