इच्छुक फर्मे निविदा में ले सकते है भाग – अंजूलता
रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली अंजू लता ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु जनपद स्तर पर आयोग के उपरोक्त मानक के अन्तर्गत पूर्ण मतदान सामग्री किट (स्टेशनरी, लिफाफे एवं प्रपत्र सहित) तैयार/क्रय किये जाने हेतु जेम पोर्टल पर बिड संख्या GEM/2026/8/7509267 दिनांक 06 मई 2026 को प्रकाशित कर दी गयी है, बिड बंद होने की तिथि 16 मई 2026 समय सायं 19ः00 बजे तथा बिड खुलने की तिथि 16 मई 2026 को समय सायं 19ः30 बजे है तथा मतदान सामग्री किट की कुल अनुमानित लागत रू0 28,80,000/- (मु० अट्ठाईस लाख अस्सी हजार मात्र) है। इच्छुक फर्म/संस्था जेम पोर्टल पर आमंत्रित उपरोक्त जेम निविदा में भाग ले सकते हैं। इस निविदा में जेम के नियम एवं शर्तों के साथ-साथ इस कार्यालय द्वारा निर्धारित बिड की शर्तें (एटीसी) लागू होगी। सक्षम प्राधिकारी को बिना कारण बताये निविदा निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।































































