डीएम ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना के लिए लोगो से की अपील

0
35


रायबरेली : जनगणना 2027 के अंतर्गत आज 07 मई से 21 मई तक संचालित होने वाले स्व-गणना कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना की गई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार/राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 इस बार पूर्णतया डिजिटल माध्यम से सम्पन्न कराई जा रही है, जिसमें नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी और आपको स्व-गणना की सुविधा दी गई है। आप स्वयं अपने परिवार एवं घर की जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। यह सुविधा 07 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना करते समय अपने मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी एवं आवश्यक विवरण तैयार रखें तथा सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट दर्ज करें। स्व-गणना पूर्ण होने पर आपको एक यूनिक एस0ई0 आई0डी0 प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। यह आईडी आगे सत्यापन (हाउस लिस्टिंग) के समय प्रस्तुत की जा सकती है। जनगणना प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान है आपकी सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्व-गणना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कलेक्ट्रेट कार्मिक उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY