अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ शिविर

0
47


रायबरेली : मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के दिशा-निर्देशन में श्रमिकों के विधिक अधिकार विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली तहसील सदर के अन्तर्गत ब्लाक राही की ग्राम पंचायत आटी नौगवां में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।
इस जागरुकता शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा शिविर में उपस्थित श्रमिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मज़दूरों के अधिकारों और उपलब्धियों को उजागर करना है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस श्रमिकों के अधिकारों और स्थितियों की वर्तमान स्थिति पर विचार करने का दिन है। यह दिवस उचित वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, उचित कार्य घंटे और शोषण के उन्मूलन की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। यह दिन श्रमिकों के बीच एकता के महत्व और सकारात्मक बदलाव लाने में सामूहिक कार्रवाई की भूमिका पर भी जोर देता है। जागरुकता शिविर में उपस्थित श्रमिकों को जानकारी प्रदान की गयी कि उन्हें कभी भी किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर वह ए0डी0आर0 सेन्टर छजलापुर स्थित कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त जागरूकता शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक मनोज कुमार प्रजापति के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इस जागरूकता शिविर मे पंचायत सेक्रटरी आलोक रंजन सिंह, पंचायत सहायक सोनम यादव, आशाबहु इन्द्रादेवी, मनीषा यादव, नीलम यादव व पराविधिक स्वयं सेवक अजीत कुमार व बड़ी संख्या मे श्रमिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY