डीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0
73


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें पंजीकरण की प्रगति, डेटा की शुद्धता की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में निर्देशित करते हुवे कहा कि जिस गांव में ज्यादा लोग बचे है, वहां पर कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री कराए, यदि खतौनी में नाम मिसमैच है, तो एक सप्ताह में उनका संशोधन कराकर प्राथमिकता से समीक्षा कर फॉर्मर रजिस्ट्री करवाए, यदि संख्या ज्यादा है तो कैंप का आयोजन कर कार्य पूर्ण कराए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त एन०आर०एल०एम सविता सिंह, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY