संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत समस्त ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

0
129


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत जनपद के समस्त 980 ग्राम पंचायतों में 01 से 30 अप्रैल, 2026 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रोस्टर लगाकर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से झाड़ी कटाई, नाली सफाई, उथले हैंडपंप का चिन्हीकरण, एंटी लार्वा एवं दवा का छिडकाव तथा फॉगिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह द्वारा आज विकासखंड लालगंज की ग्राम पंचायत रणगांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी (प०) प्रणवीर प्रताप सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत में रोस्टर के अनुसार लगी टीम द्वारा साफ-सफाई कार्य किया जा रहा। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि साफ-सफाई हेतु रोस्टर के अनुसार लगाए गए कर्मचारियों के कार्यों का रैण्डम आधार पर भी निरीक्षण किया जा रहा है तथा क्रॉस वेरिफिकेशन हेतु अन्य विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी (पं०) को नामित किया गया है, जिनके द्वारा प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण करते हुए कराये गये कार्यों एवं नामित कर्मचारियों की उपस्थिति का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिसमे किसी भी कर्मचारी के कार्यक्षेत्र से अनुपस्थिति होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों द्वारा उपस्थित रहकर टीम भावना के साथ ग्राम पंचायत में झाड़ी कटाई, नाली सफाई, एंटी लार्वा एवं दवा का छिड़काव तथा फॉगिंग आदि का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY