सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई कर राजस्व न्यायालयों का किया गया निरीक्षण

0
163

लम्बित वादों की समीक्षा कर दिये निस्तारण के निर्देश


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ द्वारा तहसील महराजगंज में, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह द्वारा तहसील सदर में, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव द्वारा तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसुनवाई की गई एवं राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें तहसीलदार/नायब तहसीलदार के न्यायालयों में लंबित अविवादित नामांतरण के प्रकरणों पर विशेष समीक्षा की गई। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी न्यायालय में लंबित धारा 24 पैमाइश एवं खतौनी सुधार के लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये गये एवं सम्बन्धित पीठासीन अधिकारियों को एक वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों की प्रतिदिन सुनवाई कर वाद का गुणदोष के आधार पर निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY