ईपीएस–95 पेंशनरों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर रायबरेली में ज्ञापन, सरकार की उदासीनता पर जताई नाराज़गी

0
293


रायबरेली : ईपीएस–95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायबरेली द्वारा पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। दिनांक 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक रावत एवं महामंत्री रजावत जी के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष जे.पी. त्रिपाठी के आह्वान पर भुक्तभोगी पेंशनरों ने मंसुख मांडवीया को संबोधित चार सूत्रीय हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रस्तुत किया।
यह ज्ञापन ईपीएफओ के कैम्प कार्यालय, राही ब्लॉक स्थित सभागार में सौंपा गया। ज्ञापन में ईपीएस–95 पेंशन योजना के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन ₹7500 प्रतिमाह किए जाने, महंगाई भत्ता (डीए) जोड़ने, 2014 से लागू पेंशन गणना में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने तथा सभी पेंशनरों को समान लाभ दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
ज्ञापन सौंपने के पश्चात जिलाध्यक्ष जे.पी. त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ईपीएस–95 योजना से जुड़े लाखों पेंशनर अत्यंत कम पेंशन में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद केंद्र एवं राज्य सरकारों तथा संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेंशनरों की जायज़ मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY