डीईओ ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की
जेण्डर रेशियो में सुधार हेतु समीक्षा कर लायी जाये प्रगति – डीईओ
रायबरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्यक्रम के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला वोटर्स की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि शतप्रतिशत महिला वोटर्स को फार्म-06 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाये, जिससे जनपद का जेण्डर रेशियों सही हो सके। इसके साथ ही बूथवार जेण्डर रेशियो की समीक्षा कर अध्ययन किया जाए कि किस बूथ पर जेण्डर रेशियो कम है, और उसका क्या कारण है फिर जेण्डर रेशियो में प्रगति लायी जायें।
शत प्रतिशत युवा वोटर्स को कवर किया जाए, इसके लिए डिग्री कॉलेजों में एक वोटर्स हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए, जिसमें शत प्रतिशत युवाओं को फार्म 06 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल किया जायें। दावें और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, प्राप्त हो रहे फार्म-06 को प्रतिदिन बी0एल0ओ0 द्वारा डिजीटाइज कराया जायें। बैठक में अधिक से अधिक फार्म-06 भरवाने के निर्देश दिये गये जिससे कि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से ना छूटें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, उपजिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऊँचाहार राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।





























































