बालिकाओं को बाल विवाह, महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा व शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी

0
161


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जनपद में चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना एवं मिशन शक्ति अधिकारियों के सहयोग से आज सावित्री देवी सरयू प्रसाद बाजपेयी पब्लिक स्कूल महानंदपुर, में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया और यूनिट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप द्वारा बाल विवाह विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गयी।
सखी वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर आस्था ज्योति द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी साथ टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1098, 181, 1930, 112, 1090 आदि के प्रति जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं की पम्पलेट वितरण की किया गया साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया एवं छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूक किया गया।
छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व आदि योजना की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित दीप्ती मिश्रा, पी०आर०डी० गुड़िया आदि उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY