ग्राम चौपाल में सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराने के दिए निर्देश

0
155


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा ग्राम पंचायत मदुरी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
चौपाल के दौरान शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, व वरासत से संबंधित कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण तत्काल कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्रत्येक लाभकारी योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया जाए तथा ग्राम विकास से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।
कार्यक्रम में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर गगनदीप सिंह, ग्राम सचिव बुधराम, ग्राम प्रधान वंश बहादुर, पूर्ति निरीक्षक लालगंज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY