रायबरेली : ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट व्यापारियों, आम जनता को न्याय दिलाने के साथ साथ लावारिश शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाकर उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने का काम विगत कई वर्षों से करता आ रहा है। इसके साथ जहां भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सूचना मिलने पर तुरंत चौहान गुट मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद करता है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को समय करीब 4 बजे के आसपास शहर के सर्वोदय नगर के पास ओवरब्रिज पर सूचना मिली कि किसी पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारकर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। जिस तुरंत ही प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, नगर अध्यक्ष आशीष कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल घायल का हालचाल लेकर पुलिस, प्रशासन, सीएमओ को अवगत कराया। उसके बाद तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया और खुद भी अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का इलाज शुरू करवाया और कहा कि अगर खून की आवश्यकता पड़ती है तो चौहान गुट टीम खून देने के लिए तैयार है। घायल युवक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकल को मिल एरिया थाने एसआई और दो सिपाही को मौके बुलाकर उनके हवाले की और कहा कि मोटरसाइकिल आप थाने में सुरक्षित रखें। कुछ देर बात प्रारंभिक उपचार के बाद चौहान जी ने डॉक्टर से मरीज स्थिति के बारे में जानकारी ली तो डॉक्टर ने बताया अभी 24 घंटे देखते हैं उसके बाद ही कुछ बता सकते हैं। अपने घायल को समय से जिला अस्पताल पहुंचाकर नेक काम के साथ जान बचाने का काम किया है। उधर प्रत्यक्षदर्शियों ने चौहान जी को बताया कि लखनऊ की तरफ से तेजी से आ रही पिकअप ने पहले जोरदार टक्कर मारी उसके बाद दाहिने हाथ और पैर पर गाड़ी चढ़ जाने से मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल से वापस आने से पहले चौहान गुट ने मरीज से हालचाल जाना और आश्वासन दिया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है हमारी टीम की तरफ से हर तरह की संभव मदद की जाएगी और उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं की जाएगी। चौहान जी ने आम लोगों से अपील भी की है कि रास्ते में यदि कोई दुर्घटना में घायल हो तो उसे तत्काल प्राथमिक इलाज हेतु जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाएं जिससे उसकी जान बचाई जा सके।





























































