रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के अनुमोदनोपरान्त प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्वर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना एवं नेशनल मिशन ऑन एडविल ऑयल ऑगलसीड योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय पराली कार्यशाला/कृषक जागरूकता कार्यक्रम किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक एवं उसके लाभ के बारे में प्रबन्धन एवं रबी तिलहन गोष्ठी, जागरूकता पैदा करने, उनका ज्ञानबर्द्धन करने के सिद्धान्त पर उनके दृष्टिकोण में परिवर्तन लाकर नई कृषि तकनीक को अपनाने हेतु प्रेरित करने, साथ ही किसानों के साथ अपने अनुभवों को बाटने, विशेषज्ञों से मार्ग दर्शन प्राप्त कराने, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषकोपयोगी योजनाओं एवं देय सुविधाओं की जानकारी कराने तथा कृषि निवेशों की उपलब्धता सुलभ कराने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर रायबरेली के प्रांगण में जनपद स्तरीय पराली प्रबन्धन गोष्ठी एवं रबी तिलहन गोष्ठी कार्यशाला/कृषक जागरूकता कार्यकम का आयोजन 25 सितम्बर 2025 को किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यकम में आप अपना विभागीय स्टाल लगाकर किसानो को विभागीय कार्यक्रम/योजनाओं की जानकारी स्वय उपस्थित होकर देना सुनिश्चित करें।





























































