31 साल की मॉडल-अभिनेत्री अंतरा बनर्जी पर आरोप है कि ट्रेन में सीट को लेकर हुए

0
5

विवाद के बाद उन्होंने अपना कपड़ा उतार दिया और टिकट चेकर तथा कर्मियों पर रेजर ब्लेड से हमला कर दिया था। पुलिस के मुताबिक ठाणे की रहने वाली 31 साल की मॉडल-अभिनेत्री अंतरा बनर्जी 12 अगस्त की रात बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस से सूरत जा रही थीं। वह एक ओटीटी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए सूरत जा रही थीं। आरोप है कि सीट को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपना कपड़ा उतार दिया और टिकट चेकर तथा कर्मियों पर रेजर ब्लेड से हमला कर दिया। ट्रेन के दहानू रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बनर्जी को ट्रेन से उतारकर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अगले दिन सुबह बोरीवली रेलवे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और जान को खतरे में डालने, मारपीट करने तथा खुद को घायल करने के मामले में केस दर्ज किया।

अंतरा बनर्जी ने जवानों और रेलवे कर्मचारी से की लड़ाई

घटना उस समय शुरू हुई, जब एक यात्री ने अंतरा बनर्जी से उसकी आरक्षित सीट खाली करने को कहा। अंतरा बनर्जी के सीट खाली करने से इनकार करने पर यात्री ने और टिकट चेकर को बुलाया। आरोप है कि अंतरा बनर्जी ने हस्तक्षेप करने वाले अधिकारियों के साथ आक्रामक व्यवहार किया और गाली-गलौज की। गवाहों के अनुसार अंतरा बनर्जी परेशान लग रही थीं, क्योंकि उन्हें AC कोच का टिकट नहीं मिल पाया था और वह स्लीपर क्लास के टिकट पर AC कोच में पहुंच गई थीं। इस दौरान, उनकी जवानों और रेलवे कर्मचारी से लड़ाई हो गई।

अंतरा बनर्जी को किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने जब उन्हें रिश्तेदारों या कानूनी सलाहकार से संपर्क करने का सुझाव दिया तो उन्होंने सहयोग करने से इनकार कर दिया और खुद को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। यह पूरा घटनाक्रम एक घंटे से अधिक समय तक चला, जिससे ट्रेन में मौजूद यात्री सहम गए। पुलिस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों को गंभीर चोट पहुंचाने, मारपीट और जानबूझकर अपमान करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। FIR 13 अगस्त को दर्ज की गई थी।

अंतरा बनर्जी ने रेलवे कर्मचारियों को पहुंचाई चोट

यह घटना रात करीब 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच हुई। शिकायत में की ASI यामिनी कांत मिश्रा ने बताया कि उन्हें और कांस्टेबल राजेश कुमार को TC हरिकेश त्रिपाठी और एक सहयात्री ने बनर्जी के आरक्षित सीट खाली नहीं करने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर अपने कपड़े उतार दिए, ब्लेड लहराया और यामिनी मिश्रा, टिकट चेकर तथा खुद को घायल कर लिया।

अंतरा बनर्जी पर लगे गंभीर आरोप

की शिकायत के मुताबिक हाथापाई के दौरान अंतरा बनर्जी ने उनकी वर्दी और मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया तथा उनका चश्मा भी तोड़ दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों ने AC कोच के दरवाजे बंद कर दिए। आरोप है कि अंतरा बनर्जी ने बाहर निकलने के लिए कांच तोड़ दिया। ट्रेन के दहानू पहुंचने पर उन्हें G के हवाले कर दिया गया। बाद में नोटिस दिए जाने के बाद अंतरा बनर्जी को छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY