इसके सेवन से आपको कौन से फायदे मिल सकते हैं। सिंघाड़ा एक ऐसा फल है जो पानी से भरपूर होता है। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई गंभीर समसयाओं से आपका बचाव कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट रीमा महाजन बता रही हैं कि सिंघाड़े के सेवन से आपको कौन से फायदे मिल सकते हैं। ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल: सिंघाड़ा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बता दें, पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता हैं। सूजन करता है कम: सिंघाड़ा का सेवन करने से शरीर की सूजन कंट्रोल हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी गुण फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकते हैं और शरीर के सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वजन करता है कंट्रोल: सिंघाड़ा पानी से भरपूर फल है। इसमें लगभग 75 प्रतिशत पानी होता है जो पेट को लम्बे समय तक भरा रखने में मदद करता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। कब्ज की समस्या भी होती है कंट्रोल: फाइबर से भरपूर होने की वजह से सिंघाड़ा का सेवन कब्ज में फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर गट मोबिलिटी को बेहतर कर, मल को मुलायम करता है।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
NBEMS ने बताया कि NEET-SS 2025 का क्वालिफाइंग परसेंटाइल 50 से...
NEET-SS 2025 के Question Paper Group-specific Rank में कोई बदलाव नहीं किया गया है। NEET-SS 2025 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर...

































































