विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उनका बल्ला क्यों बोलता

0
3

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 86 शतक पूरे कर लिए। यह उनका ODI क्रिकेट में 55वां शतक है। 10 – विराट कोहली बनाम WI

9 – सचिन तेंदुलकर बनाम AUS

9 – रोहित शर्मा बनाम AUS

8 – विराट कोहली बनाम AUS

8 – सचिन तेंदुलकर बनाम SL

गिल और विराट के बीच 150+ रन की साझेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। शुरुआत में उन्होंने सिंगल और डबल लेकर पारी को संभाला, लेकिन मौका मिलते ही गेंद को बाउंड्री के पार भी भेजा। कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत की पारी को मजबूती दी और दोनों के बीच 151 रन की शानदार साझेदारी हुई। गिल ने भी इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और 108 गेंदों में 110 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कोहली ने रनचेज की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली और भारत को जीत के और करीब पहुंचा दिया। 

11 पारियों में 9 बार 50 प्लस

विराट ने छक्के से अपना अर्धशतक और फिर शतक पूरा किया। यही नहीं, 110 रन बनाते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया। दरअसल, कोहली भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बता दें, कोहली ODI में शानदार फॉर्म में हैं। अपनी पिछली 11 ODI पारियों में वह 9 बार 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि 37 साल की उम्र में भी ODI क्रिकेट में उनके रन बनाने की भूख में कोई कमी नहीं आई है।

एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 6983
  • सचिन तेंदुलकर – 6976
  • रिकी पोंटिंग – 5521

LEAVE A REPLY