मिजा नाजिली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा करते हुए बताया कि सफलता रातों-रात नहीं मिलती। उन्होंने अपनी यात्रा के शुरुआती दिनों के संघर्षों को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि एक फुल-टाइम नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने बिजनेस की शुरुआत की। लगातार 3 अलग-अलग बिजनेस असफल हो गए, जिससे उन पर और उनके परिवार पर लगभग 80,000 डॉलर (करीब 76 लाख रुपये) का कर्ज चढ़ गया था। उस समय एक समय ऐसा भी आया जब उनके बैंक अकाउंट में 20 डॉलर यानी करीब 1900 रुपये से भी कम पैसे बचे थे। पैसों की तंगी के कारण लॉजिस्टिक्स का खर्च उठाना मुश्किल था। इस वजह से मिजा रोज सिंगापुर से जोहोर बाहरू (मलेशिया) तक जाकर खुद सामान (स्टॉक) लाती थीं। जब उन्होंने अपने हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट्स (जैसे Shortcutx) को बड़े रिटेलर्स के पास ले जाना शुरू किया, तो शुरुआत में उनके प्रोडक्ट्स को रिजेक्ट कर दिया गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनके प्रोडक्ट्स 100 से ज्यादा आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
143 करोड़ का साम्राज्य संघर्षों के बाद आज मिजा नाजिली का बिजनेस सफलता के शिखर पर है। वह 5 प्रमुख ब्रांड्स की मालकिन/चीफ एग्जीक्यूटिव हैं। उनकी कंपनियों का कुल रेवेन्यू 15 मिलियन डॉलर (143 करोड़ रुपये से अधिक) के पार पहुंच चुका है। उनके पास दो इमारतों में फैला हुआ 6-मंजिला हेडक्वार्टर है। उन्होंने हाल ही में एक ब्रांड न्यू 2026 पॉर्श कार खरीदी है।
‘दूसरों से अपनी तुलना न करें’
मिजा ने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को प्रेरित करते हुए लिखा है, ‘हर किसी की जीवन यात्रा और टाइमलाइन अलग होती है। इसलिए अपनी तुलना दूसरों से कभी न करें। लोग अक्सर आपकी सफलता और उपलब्धियां देखते हैं, लेकिन उसके पीछे के सालों के संघर्ष, असफलता और त्याग को नहीं देख पाते। हर सफलता की शुरुआत एक कठिन दौर से ही होती है।’






















































