न्यूजीलैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अश्विन ने यह भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अब भुवनेश्वर कुमार की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की संभावना ना के बराबर है। उन्होंने माना है कि भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल करियर अब लगभग खत्म हो गया है। इसके पीछे का कारण हैं इसके बारे में अश्विन ने चर्चा की है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन से ज्यादा उनकी स्पीड और लय को बताया है आगे मौका ना मिलने का जिम्मेदार बताया है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन को मोहम्मद शमी की रिदम बेहतर लग रही है और उन्होंने कहा है कि भुवी के स्थान पर मोहम्मद शमी की तरफ देखा जा सकता है और इस बात की संभावना भी जताई है कि शमी की वापसी हो सकती है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल में खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ चर्चा के दौरान कहा कि भुवनेश्वर कुमार का चैप्टर मुझे लगता है शायद क्लोज हो गया है। विमल कुमार ने पूछा कि आपको नहीं लगता कि एक सीरीज के बाद ही बाहर करना जल्दबाजी होगी। क्या उन्हें श्रीलंका सीरीज के लिए और भारतीय परिस्थितियों में नहीं परखना चाहिए। इसके जवाब में अश्विन बोले- “देखिए अगर कोई नया लड़का होता तो उसे 10 मौके मिलते या उससे अधिक भी दे सकते थे। लेकिन आप अनुभवी व्यक्ति हैं, चार साल बाद वापसी कर रहे हैं तो आपको बेहतर करना चाहिए था।” अश्विन ने कहा कि “भुवनेश्वर कुमार ने पूरी तरह से निराश किया है। उनके प्रदर्शन को छोड़ दीजिए, उन्होंने रन खर्च किए , विकेट नहीं लिए ये सब छोड़ दीजिए, लेकिन आईपीएल में जिस इंटेंसिटी क साथ उन्होंने विकेट लिया ऐसा कुछ न्यूजीलैंड में देखने को नहीं मिला।” भुवनेश्वर कुमार का करियर शायद खत्म हो गया, अश्विन ने बताई वजह, शमी की वापसी की जताई संभावना
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अब भुवनेश्वर कुमार की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की संभावना ना के बराबर है। उन्होंने माना है कि भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल करियर अब लगभग खत्म हो गया है। इसके पीछे का कारण हैं इसके बारे में अश्विन ने चर्चा की है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन से ज्यादा उनकी स्पीड और लय को बताया है आगे मौका ना मिलने का जिम्मेदार बताया है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन को मोहम्मद शमी की रिदम बेहतर लग रही है और उन्होंने कहा है कि भुवी के स्थान पर मोहम्मद शमी की तरफ देखा जा सकता है और इस बात की संभावना भी जताई है कि शमी की वापसी हो सकती है
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल में खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ चर्चा के दौरान कहा कि भुवनेश्वर कुमार का चैप्टर मुझे लगता है शायद क्लोज हो गया है। विमल कुमार ने पूछा कि आपको नहीं लगता कि एक सीरीज के बाद ही बाहर करना जल्दबाजी होगी। क्या उन्हें श्रीलंका सीरीज के लिए और भारतीय परिस्थितियों में नहीं परखना चाहिए। इसके जवाब में अश्विन बोले- “देखिए अगर कोई नया लड़का होता तो उसे 10 मौके मिलते या उससे अधिक भी दे सकते थे। लेकिन आप अनुभवी व्यक्ति हैं, चार साल बाद वापसी कर रहे हैं तो आपको बेहतर करना चाहिए था।” अश्विन ने कहा कि “भुवनेश्वर कुमार ने पूरी तरह से निराश किया है। उनके प्रदर्शन को छोड़ दीजिए, उन्होंने रन खर्च किए , विकेट नहीं लिए ये सब छोड़ दीजिए, लेकिन आईपीएल में जिस इंटेंसिटी क साथ उन्होंने विकेट लिया ऐसा कुछ न्यूजीलैंड में देखने को नहीं मिला।”
अश्विन ने आगे कहा “न्यूजीलैंड सीरीज में भुवनेश्वर कुमार की रनअप की स्पीड भी कम थी। गेंदबाजी स्पीड भी कम थी। जो मुझे यह बताता है कि शायद वो प्राइम ट्रेनिंग फॉर्म से नहीं आया है इस सीरीज के लिए। अगर ऐसी स्थिति है तो सिलेक्टर भी सोचने पर विवश होंगे कि क्या हमारे पास यही रास्ता है।”
मोहम्मद शमी की वापसी की जताई संभावना
अश्विन ने आगे कहा- “रणजी ट्रॉफी में जिस तरह से शमी भाग के आ रहा है और गेंदबाजी कर रहा है वह भुवनेश्वर कुमार से बेहतर रिदम में दिख रहा है।” यह पूछे जाने पर कि क्या भुवनेश्वर कुमार की तरह ही मोहम्मद शमी को भी वापस टीम में लाया जाना चाहिए। अश्विन ने कहा- “हां शायद।” हालांकि, उन्होंन अभी इस पर अधिक बात करने से इनकार किया। कहा- “लेकिन अभी मुझे पता नहीं है कि क्या बातचीत टीम मैनेजमेंट सिलेक्टर और शमी के बीच हुई है, इसलिए अभी बात करके कोई फायदा नहीं है। इसके बारे में बाद में बात की जाएगी।


























































