दुनियाभर में साउथ फिल्मों और एक्टर का जबरदस्त क्रेज देखा गया

0
4

पिछले कुछ समय में शानदार साउथ फिल्में थिएटर पर रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों को ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला था। थिएटर में रिलीज हो चुकी ये साउथ फिल्में अब OTT पर दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में रजनीकांत की धमाका करने वाली फिल्म ‘जेलर 2’, विजय देवरकोंडा की ‘रानाबाली’। जानिए OTT पर कब और कहां देख सकते हैं इन फिल्मों को। OTT पर आ रहा है साउथ फिल्मों का तूफान, ‘जेलर 2’, ‘राणाबाली’ समेत ये 5 फिल्में होंगी रिलीज, जानिए कब कहां देखें

दुनियाभर में साउथ फिल्मों और एक्टर का जबरदस्त क्रेज देखा गया है। पिछले कुछ समय में शानदार साउथ फिल्में थिएटर पर रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों को ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला था। थिएटर में रिलीज हो चुकी ये साउथ फिल्में अब OTT पर दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में रजनीकांत की धमाका करने वाली फिल्म ‘जेलर 2’, विजय देवरकोंडा की ‘रानाबाली’। जानिए OTT पर कब और कहां देख सकते हैं इन फिल्मों को।

आई एम गेम

मलयालम फिल्म ‘आई एम गेम’ 3 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। ये एक फैंटसी एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसे नाहस हिदायत ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में दुलकर सलमान ने लीड रोल निभाया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अब ये फिल्म 6 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

जेलर 2

रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर को जबरदस्त रिएक्शन मिला था। हाल में जेलर 2 रिलीज हुई जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानादर रहा। रजनीकांत को इस अवतार में देखकर उनके फैंस खुश हुए, अब उनकी इस फिल्म जेलर 2 को 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इस साल रिलीज हुई कई नए हीरो की फिल्मों को जेलर 2 ने पछाड़ दिया है।

राणाबाली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी 19वीं सदी के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और दक्षिण भारत में पड़े भीषण ‘मद्रास के अकाल के बारे में है। अब ये फिल्म 13 नवंबर ससे नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। इस फिल्म से उम्मीदें थीं, शादी के बाद दोनों एक्टर्स पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई नहीं हुई।

हाइकू

23 अक्टूबर को थिएटर में हाइकू नाम की तमिल फिल्म आई थी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसे युवराज चिन्नास्वामी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में एगन, श्रीदेवी अपल्ला जैसे एक्टर्स ने काम किया था। अब ये फिल्म 19 नवंबर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म थिएटर ऑडियंस को खास प्रभावित नहीं कर पाई थी। रोमांटिक फिल्म इम्प्रेस करेगी।

418

फिल्म 418 एक तेलुगू साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इसका डायरेक्शन कीर्तन नदागौडा ने डायरेक्ट किया है जिसमे चैत्रा जे अचर जैसे एक्टर ने काम किया है। अब ये फिल्म 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। ये फिल्म आपको एंटरटेन करने वाली है।

LEAVE A REPLY