लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा का आयोजन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब​

0
18


​
​रायबरेली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी जनसैलाब देखने को मिला। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
​इस अभियान में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित राज्य सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ यह स्पष्ट संदेश देती है कि देश की अखंडता, समृद्धि और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देशवासियों के विश्वास का केंद्र हैं। नेताओं ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर करने का सपना देखने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि देश की जनता का विश्वास अटूट है।
सभा में संकल्प व्यक्त किया गया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

LEAVE A REPLY