- लाइट एण्ड साउण्ड वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
रायबरेली : लाइट एण्ड साउण्ड वेलफेयर एसोसिएशन रायबरेली द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही। कार्यक्रम के रंग-गुलाल के साथ-साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया इसके बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय रहा और लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आनन्द लिया। मुख्य अतिथि श्री बग्गा ने कहा कि लाइट एण्ड साउण्ड वेलफेयर एसोसिएशन रायबरेली द्वारा आयोजित किये गये होली-मिलन के कार्यक्रम हेतु आयोजक साधुवाद के पात्र हैं। श्री बग्गा ने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आपसी एकता और प्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक के प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
लाइट एण्ड साउण्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा एसोसिएशन सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेता रहता है, आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।
महामन्त्री राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि होली का त्योहार सभी गले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का अवसर देता है। कोषाध्यक्ष रंजन चैधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों को करने से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन विनय अग्रहरि एवं उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापन राकेश कक्कड़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, शिब्बू पाण्डेय, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, दिनेश पाल, राम नरेश चैधरी, विजय कुमार जैन, घनश्याम मौर्या, संतोष मौर्या, दिनेश राही, सूर्यभान सिंह, रामतीरथ, कमलेश कुमार, दिनेश कुमार, अमित मौर्या, दुर्गेश यादव, मनीशंकर वर्मा, चन्दन चैधरी, आकाश जायसवाल, सर्वेश कुमार पाण्डेय, आशीष कश्यप, कुलदीप कश्यप, जीतू मोदनवाल, धीरमेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, रजनीश तिवारी, ए.आर. वारसी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






























































