अमावा ब्लॉक प्रभारी सपा नेत्री पूनम सिंह ने विधान परिषद निर्वाचन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
21

रायबरेली : ।लखनऊ खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन के दौरान समाजवादी पार्टी की अमावा ब्लॉक प्रभारी पूनम सिंह ने अमावा ब्लॉक, राही ब्लॉक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और जीआईसी इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी की स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती कांती सिंह एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्री सुशील कुमार के समर्थन में पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पूनम सिंह ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष योगेश पटेल (कल्लू चौधरी), अमावा ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष यादव सहित समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की भी सराहना की गई।

LEAVE A REPLY