रायबरेली : क्रीडा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि खेल निदेशालय, उ.प्र. लखनऊ एवं शासन के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय रायबरेली तथा जिला नेहरू युवा विभाग रायबरेली के समन्वय से हर घर तिरंगा अभियान-2026 के उपलक्ष्य में 14 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय कबड्डी एवं रस्साकसी 18 वर्षीय बालक प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय रायबरेली में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 14 अगस्त को दोपहर 02:00 बजे से होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमें आयोजन शुरू होने से एक घंटे पूर्व निःशुल्क प्रविष्टि करा सकती हैं। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।
























































