राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं के लाभार्थियों वितरित किये गये डेमो चेक/प्रमाण पत्र

0
62

रायबरेली ; प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी सामुदायिक केन्द्र रतापुर जनपद रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत दी गई। जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, पूर्व सदस्य महिला आयोग शीला सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रही समूह सखी, सवित्री देवी कृषि आजीविका सखी विकास खण्ड बछरावां, रूचि देवी स्वास्थ्य सखी विकास खण्ड अमावां, मतता देवी स्वाथ्य सखी विकास खण्ड हरचन्दपुर एवं सामुदायिक निवेश निधि की डेमों चेक 190 स्वंय सहायता समूहों हेतु धनराशि 28500000.00 (दो करोड़ पच्चासी लाख मात्र) दिया गया। समस्त विकास खण्डों से उत्कृष्ट उत्पादों का स्टॉल लगाया गया, उत्पादों में सैनेटरी पैड, देशी गाय के उपले, कैरी बैंग, हथकघा की साड़ी, घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसकी प्रशंसा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य महिला आयोग द्वारा उत्पादों की खरीदरी कर महिलाओं का उत्साहवर्द्धन किया गया एवं निर्देशित किया गया कि विभिन्न विभागों से समन्वय कर उत्पादों के मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था की जायें।
मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सविता सिंह, शिवेन्द्र सिंह, संतोष चौहान सहित समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक (नॉन फार्म), जिला मिशन प्रबंधक उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY