सीडीओ ने जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का किया शुभारम्भ

0
110

रायबरेली : जनपद में टीबी उन्मूलन और समग्र स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। विश्व क्षयरोग दिवस (24 मार्च) के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, दरीबा में “सम्पूर्ण सुरक्षा रणनीति” पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यशाला में “जन-जन का रखे ध्यान, टीबी-मुक्त भारत अभियान” का संदेश देते हुए अधिकारियों ने बताया कि समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण सहयोग से टीबी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर “Break the silos, build synergies” के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाना रहा।
मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने कहा कि टीबी उन्मूलन में जन भागीदारी सबसे अहम है। जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, तब तक इस बीमारी पर पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा निःशुल्क जांच, दवा और पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हर मरीज तक समय पर उपचार पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। एसएसके नोडल डॉ. ऋचा त्रिपाठी ने कहा कि सम्पूर्ण सुरक्षा रणनीति के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से टीबी उन्मूलन को गति दी जा रही है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि संदिग्ध मरीजों की शीघ्र पहचान, निःशुल्क जांच एवं उपचार, तथा निक्षय पोषण योजना जैसी सुविधाओं के माध्यम से सरकार लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर डॉ. सुनील अग्रवाल, सीपीएम दिशा क्लस्टर प्रयागराज डॉ. रोहित पांडे, नगेंद्रमणि मिश्रा, एआरटी सेंटर से सुशील तिवारी, सूर्य प्रकाश सिंह, सीमा, प्रीति, अमित दुबे, सूर्य प्रकाश शुक्ला, जय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी व जिला क्षयरोग विभाग से जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अभय मिश्रा, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक मनीष श्रीवास्तव, टीबीएचआईबी कोऑर्डिनेटर अतुल वर्मा, शिवेंद्र सिंह, शिव शंकर यादव, अखिलेश त्रिपाठी, सुनीत श्रीवास्तव, वरुण देव शर्मा, विवेक, अरुण, ऋषिकेश त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, दीपू पटेल, सुनील कुमार, अनिल कुमार, देवानंद प्रजापति, गौरव पाल, शुभम, शिवम, केके श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, करुणा शंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY