जनपद रायबरेली में मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

0
45


रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री सै० माऊज बिन आसिम के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के दिशा-निर्देशन में तहसील सदर के अन्तर्गत आचार्य द्विवेदी इण्टर कालेज, वृद्धाश्रम, पी०एम० श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय गोरा बाजार, पी०एम० श्री राजकीय इण्टर कालेज, रायबरेली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की सफलता हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि विधिक सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद रायबरेली में 01 नवम्बर 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रिफार्म क्लब मैदान में किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। आप सभी जन-सामान्य उक्त तिथि को आयोजित होने वाले विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठायें।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिव शंकर, उप प्रधानाचार्य प्रत्यूष, शिक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज प्रजापति, राजकिशोर, पूनम सिंह व रुचिता यादव उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY