एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई

0
2

बढ़े वजन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों के बारे में बात की. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर खबू चर्चा में हैं. हाल ही में गणपति उत्सव के दौरान वो मां बनने के बाद लंबे समय बाद पब्लिक अपीयरेंस में नजर आईं. एक्ट्रेस ने नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ अपने बेटे विहान का वेलकम किया था. इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कर उनके लुक्स की तुलना की और उनके बॉडी को लेकर कमेंट किए, जिसके बाद एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा.

कैटरीना कैफ ने पोस्टपार्टम स्किन चेंज पर की बात
वहीं, हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों के बारे में बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए अपना सबसे अच्छा दिखना आखिर क्या मायने रखता है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन और भी ज्यादा सेंसिटिव हो गई थी. ये मेरे लिए काफी मुश्किल समय था, क्योंकि मुझे समझना था कि कौन से प्रोडक्ट्स मेरी स्किन के लिए सही हैं. मैं ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश में थी, जो मेरी स्किन को सुकून दें और उसे फिर से बेहतर बनाने में मदद करें.’

कैटरीना के लिए क्या है खूबसूरती का मतलब?
कैटरीना कैफ ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में आने के बाद से उनके लिए सबसे खूबसूरत दिखने का मतलब काफी बदल गया है.  उन्होंने कहा, ‘जब मैंने मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की थी, तब खूबसूरती को लेकर कई तरह के तय मानक थे. लेकिन अब मेरे लिए अपना सबसे अच्छा दिखना, सबसे अच्छा महसूस करने से जुड़ा है. और अच्छा महसूस करने के लिए मैं खुद का पूरी तरह ख्याल रखने पर ध्यान देती हूं.’

कैसे रखती हैं अपना ख्याल
कैटरीना कैफ ने आगे बताया कि वो खुद को बेहतर महसूस करने के लिए किन चीजों का ध्यान रखती हैं. उन्होंने कहा, ‘हेल्दी डाइट लेना, शरीर में सूजन को कंट्रोल में रखना, एक्टिव रहना, मेडिटेशन करना, सुबह एक घंटे फोन से दूर रहना और सुबह उठते ही नेचुरल लाइट लेना, इन सभी चीजों से मुझे काफी फर्क महसूस होता है. इसका असर मेरी स्किन पर भी नजर आता है. मेरा मानना है कि जब आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस अपने आप बाहर भी नजर आता है.

कैटरीना ने कहा, ‘परिवार और दोस्तों के साथ खाली समय बिताना हमेशा आपको खुद से जुड़ने और बैलेंस बनाने में मदद करता है. मेरे लिए कभी-कभी खुद को काम से दूर करना और पूरी तरह स्विच ऑफ करना जरूरी होता है.’

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

LEAVE A REPLY