पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत शामिल करने हेतु चलेगा विशेष अभियान

0
11


रायबरेली : उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो मानक से कम है, जिसे बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस हेतु निरंतर पुनरीक्षण अवधि में विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाये जाने तथा “कोई मतदाता न छूटे (No voter to be left behind)” के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों को शतप्रतिशत मतदाता सची में सम्मिलित किया जाना है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियो को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से समस्त अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जायेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए। इस कार्य में विभिन्न विभागों यथा-महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण आदि का सहयोग लिया जायेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि इसके अतिरिक्त यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी/ बी०एल०ओ० से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET Mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म 6, फार्म-7 एवं फार्म-8 सबमिट कर सकतें है।

LEAVE A REPLY