ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अब ऑनलाइन ट्रोल करने वालों को कोई जवाब नहीं देतीं, लेकिन अपने परिवार पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। रश्मिका मंदाना ने साफ कर दिया है कि भले ही वह खुद पर होने वाली आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग को झेल सकती हैं, लेकिन वह अपने परिवार पर किए गए हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। हाल ही में उन्होंने उस आलोचना के बारे में बात की, जिसका सामना उन्हें और उनके स्टार पति विजय देवरकोंडा को करना पड़ा था। यह आलोचना तब हुई, जब वे दोनों करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के दूसरे एपिसोड में एक साथ नजर आए थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाने वाली टिप्पणियां उनके लिए एक ऐसी सीमा पार करने जैसा है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।
रश्मिका मंदाना ने साफ कर दिया है कि भले ही वह खुद पर होने वाली आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग को झेल सकती हैं, लेकिन वह अपने परिवार पर किए गए हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। हाल ही में उन्होंने उस आलोचना के बारे में बात की, जिसका सामना उन्हें और उनके स्टार पति विजय देवरकोंडा को करना पड़ा था। यह आलोचना तब हुई, जब वे दोनों करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के दूसरे एपिसोड में एक साथ नजर आए थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाने वाली टिप्पणियां उनके लिए एक ऐसी सीमा पार करने जैसा है, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।
परिवार के लिए योद्धा बन जाएंगी रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने कहा कि वह आलोचना को अपने काम और लोगों की राय जाहिर करने की आजादी का हिस्सा मानती हैं, लेकिन परिवार के मामले में वह किसी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करतीं। उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगर कोई मेरे परिवार के बारे में कुछ कहता है तो मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आता। तब मैं पूरी तरह से एक योद्धा के रूप में आ जाऊंगी। मैं बिल्कुल ‘मायसा’ के अवतार में आ जाऊंगी। मुझे यह इसलिए पसंद नहीं, क्योंकि मेरे परिवार ने यह पेशा नहीं चुना है। वे पब्लिक फिगर नहीं हैं। इसलिए, जब आप किसी ऐसे व्यक्ति का नाम लेते हैं जो पब्लिक फिगर नहीं है या उनकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं तो वे ऐसा डिजर्व नहीं करते, है न?’
रश्मिका मंदाना अब ट्रोलिंग का जवाब नहीं देतीं
‘रणबाली’ एक्ट्रेस रश्मिका ने बताया कि शुरुआत में वह सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना और ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देती थीं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि हर कमेंट का जवाब देना समय की बर्बादी है। हालांकि, कभी-कभी उनका मन करता है कि वह पलटवार करें, लेकिन रश्मिका का मानना है कि चुप रहना ही बेहतर है।
रश्मिका मंदाना की मायसा की टली डेट
काम की बात करें तो रश्मिका अपनी आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मायसा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अनफॉर्मूला फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।



























































