साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी फैनी डी विलियर्स का उस्मान ख्वाजा को लेकर गुस्सा फूटा

0
24

जिसमें उन्होंने इस घटना का 8 साल बाद जिक्र किए जाने को लेकर उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़ा गद्दार बताया है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने जब से अपनी आत्मकथा सब्र में साल 2018 में हुए सैंडपेपरगेट कांड को लेकर नए खुलासे किए हैं, उसके बाद से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में काफी हलचल लगातार देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस को भी सामने आकर सफाई देनी पड़ी तो वहीं लगातार बयानबाजी का दौर जारी देखने को मिल रहा है। वहीं अब साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी फैनी डिविलियर्स का इस मामले को लेकर बयान सामने आया है, जिसमें वह ख्वाजा पर काफी भड़के हुए नजर आए और उन्होंने ख्वाजा पर 2018 की उस घटना के लिए अपने ही साथियों को मुसीबत में डालने का आरोप लगाया है।

ख्वाजा शायद सबसे बड़े गद्दार हैं

साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी फैनी डिविलियर्स ने 91.3 स्पोर्ट्सएफएम पर उस्मान ख्वाजा को लेकर कहा कि मैं रिकॉर्ड पर यह कहना चाहता हूं कि ख्वाजा शायद सबसे बड़े गद्दार हैं। जितना मैंने क्रिकेट में, किताबों में पढ़ा है और क्रिकेट में पिछले 40-50 सालों में खेल देखते हुए देखा है। उस्मान ख्वाजा ने हर वो कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ा है जिसके बारे में कोई सोच सकता है। उसने अपने साथी खिलाड़ियों को बेच दिया है। यह सही या गलत की बात नहीं है। जो गलत हुआ है, उसे पहले ही संभाला जा चुका है। यह पहले से ही ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट का हिस्सा रहा है और यह दुख की बात है कि ऐसा हुआ, लेकिन इस आदमी ने सब कुछ फिर से सामने ला दिया है। उसने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट को फिर से बदनाम कर दिया है। उस्मान ख्वाजा ने हर वो गलत काम किया है, जिसके बारे में कोई सोच सकता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी जारी करना पड़ा बयान

उस्मान ख्वाजा ने जब से सैंडपेपरगेट मामले को फिर से अपनी आत्मकथा के जरिए हवा देने का काम किया उसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी बयान जारी करना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने बताया था कि 2018 जांच को फिर से नहीं खोला जाएगा और न ही गोपनीयता के कारणों से इसे सार्वजनिक किया जाएगा। जिसमें जो गोपनीय मंच बनाया गया है इसमें शामिल होने के लिए कोई भी आ सकता है, लेकिन किसी पर भी इसमें हिस्सा लेने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा। आने वाले दिनों में एक स्वतंत्र व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा और काम की शर्तें भी तय की जाएंगी। इस मंच से क्या जानकारी सार्वजनिक की जाएगी, इस पर CA बाद में फैसला लेगा।

LEAVE A REPLY